भजते रहो के सेट पर रवि किशन का पोपट
नई दिल्ली। रवि किशन जहां हों वहां मौज-मस्ती न हो ऐसा हो ही नहीं सकता। अकसर साथियों का पोपट बनाने वाले रवि का इस बार खुद पोपट बन गया। असल में फिल्म निर्माता कृषिका लुल्ला से पहली मुलाकात में गफलत में पड़ गए। उन्हें लगा कि उनकी आने वाली फिल्म 'भजाते रहो' में यही मुख्य भूमिका निभाने वाली अभिनेत्री हैं।
लुल्ला इरोज इंटरनेशनल मीडिया लि. की सह निर्माता के रूप में एक फिल्म के सेट पर काम कर रही थी, जहां उनकी मुलाकात रवि से हुई थी, जिसमें रवि ने लुल्ला से फिल्म में उनके किरदार के बारे में पूछा। भोजपुरी सिनेमा के सुपर स्टार रवि किशन को जब कृषिका के सह निर्माता होने का पता चला तब उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में भी उन्हें अपना हाथ अजमाने की सलाह दे डाली।
निर्देशक सुशांत सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'बजाते रहो' में अभिनेता तुषार कपूर के अलावा विनय पाठक, रणवीर शोरे, कमलेश गिल और डॉली आहलुवालिया भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
