#BheegiPics: भीगा ये बदन तेरा....पानी में आग लगाए...इधर उधर देख के खोलिएगा!
रवीना टंडन आज भी वैसी ही हैं जैसे कि 20 साल पहले थीं। हालांकि उनका मानना है कि उन्हें कोई रिप्लेस तो नहीं कर सकता लेकिन फिर भी एक नाम लेना हो तो वो बिल्कुल हॉट डांस के लिए होगा। लेकिन टक्कर तगड़ी होगी
ऱवीना टंडन एक हफ्ते बाद अपना कमबैक करने के लिए तैयार हैं लेकिन उनके धमाकेदार इंटरव्यू ज्यादा मज़ेदार हैं। फिल्मीबीट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि अंखियों से गोली सिर्फ रवीना टंडन ही मार सकती है।
लेकिन फिर भी हर कोई उनके एक ही सवाल पूछता है। टिप टिप बरसा पानी का रीमेक कौन कर सकता है। खासतौर से आजकल जब गानों को वापस से रीमिक्स करने का दौर चला हुआ है। ऐसे में रवीना ने बड़ा सोचकर दो नाम बता ही डाले।

रवीना टंडन का मानना है कि वैसे तो उन्हें कोई रिप्लेस नहीं कर सकता लेकिन इस गाने में दीपिका पादुकोण या प्रियंका चोपड़ा काफी अच्छी लगेंगी। अब ज़रा सोचिए बारिश में भीगती हीरोइनें प्रियंका - दीपिका...UFF!
गौरतलब है कि मोहरा का गाना टिप टिप बरसा पानी बॉलीवुड के बेस्ट रेन रोमांस में शामिल है। जितना हॉट ये गाना था उतनी ही मज़ेदार इसके शूट की कहानी है।
रवीना टंडन ने बताया कि शूट पर रणवीर सिंह आए थे औऱ बहुत बच्चे थे। स्कूल जाने वाले 9वीं - 10वीं के। वो सामने बैठे थे और उनका मुंह खुला हुआ था। मैंने इग्नोर किया लेकिन मैं फोकस ही नहीं कर पा रही थी।
फिर मैंने उसे सेट से बाहर जाने को कहा। बेचारा बहुत शर्मिंदा हो गया था। रणवीर सिंह भी इस कहानी का कई बार ज़िक्र कर चुके हैं।
वैसे अब जब इतनी गरमी में बारिश की बात हो रही है तो थोड़ा भीग भी लिया जाए -


Click it and Unblock the Notifications
