'मैं अजय की मां नही बनूंगी'

फिल्म निर्माता प्रकाश झा ने अपनी फिल्म 'राजनीति' में अजय देवगन की मां की भूमिका निभाने के लिए रवीना से बात की।
सुनने में आया है कि रवीना ने यह कहते हुए कि मैं हमेशा अजय की हीरोइन बनी हू तो मां की भूमिका कैसे कर सकती हूं।
इसके अलावा फिल्म न करने के पीछे उनके छोटे बच्चों की देखभाल भी करना था क्योंकि उन्हें शुटिंग के लिए दो महीने घर से बाहर रहना था।
राजनीति में रवीना को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जीवन से प्रभावित एक शक्तिशाली राजनीतिज्ञ की भूमिका निभानी थी। वे पहले भी फिल्म सत्ता में महिला राजनीतिज्ञ की भूमिका निभा चुकी हैं।
रवीना आखिरी बार सन 2006 में आई फिल्म सैंडविच में दिखाई दी थीं।


Click it and Unblock the Notifications