VIDEO: वेकेशन से वापस लौटे रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा, एयरपोर्ट पर साथ दिखने से किया परहेज!
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिलेशनशिप की खबरें अक्सर मीडिया की सुर्खियों में रहता है। दोनों कथित रूप से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इसे रिवील करने से बचते हैं। दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।हालांकि, दोनों की तस्वीरें जब भी साथ में आती है, दोनों के डेटिंग की चर्चा फिर शुरू हो जाती है।

रश्मिका और विजय देवरकोंडा अपने मालदीव्स वेकेशन से वापस लौट गए हैं।मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों हाल ही में मालदीव्स वेकेशन के लिए साथ में निकले थे, जहां दोनों ने क्वालिटी टाइम बिताया। रश्मिका मंदाना ने इन छुट्टियों से अपनी तस्वीर शेयर भी शेयर की थी जिस पर फैंस कॉमेंट करते हुए जानना चाह रहे थे कि तस्वीर खींचने वाले यानी कि विजय देवरकोंडा कहां हैं?
वहीं, ट्विटर पर एक हैंडल ने विजय देवरकोंडा की एयरपोर्ट की एक दिन पुरानी तस्वीर और रश्मिका की वेकेशन की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, दोनों साथ हैं क्योंकि जो चश्मा कल विजय ने पहना था वही चश्मा आज रश्मिका ने पहना है। हालांकि, अब ये वेकेशन के बाद दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए। दोनों एयरपोर्ट पर एक साथ नहीं बल्कि अलग-अलग ही नजर आए।
मशहूर पैपराजी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने दोनों का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा कैजुअल लुक में दिख रहे हैं। रश्मिका मंदाना ने जहां सफेद ट्राउजर और टी शर्ट पहन रखा था वहीं, विजय देवरकोंडा सफेद-काले शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए। दोनों का कैजुअल लुक भी सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद आ रहा है।
एयरपोर्ट पर रश्मिका मंदाना ने अपना चेहरा मास्क से ढका हुआ था। हालांकि, दोनों के बार-बार मना करने के बाद उनके इस वेकेशन से साफ हो गया है कि उनकी जिंदगी में क्या चल रहा है।


Click it and Unblock the Notifications