'रॉ वन' है रजनीकांत के रोबोट को समर्पित

Ra One
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को देख कई लोगों ने कहा कि यह फिल्म रजनीकांत की फिल्म रोबोट के जैसी है। इस तरह की बयानबाजी सुनकर शाहरूख को बुरा जरूर लगा लेकिन उन्होंने यह कहा कि रॉवन रोबोट जैसी नहीं है लेकिन हां ये रोबोट को समर्पित जरूर है। या एक तरह से कहां जाए कि यह फिल्म साउथ के सुपर स्टार रजनीकांत को ही समर्पित है।

आगे कुछ दिन बाद खबरें यह आने लगी कि रॉ वन में एक सीन के लिए शाहरूख ने रजनी को मना लिया है। यानी साउथ में भगवान की तरह पूजे जाने वाले रजनीकांत शाहरूख की फिल्म में नज़र आएंगे तो यह फिल्म हिट तो जरूर होनी ही है। दक्षिण का ये सुपरहिरो शाहरूख की फिल्म में जी वन यानी शाहरूख के लिए सुपर हिरो बनकर नज़र आएंगे। इस फिल्म के दृश्य में यह दिखाया जाएगा कि शाहरूख तरह तरह के शस्त्रों से घिरें हुए हैं और उनपर लगातार हमले भी हो रहे हैं इसी बीच एक कार इन सारे शास्त्रों को अपनी ओर खिंच लेगी। यह कोई मामुली कार नहीं जी वन की सुपरहिरो रजनी की कार होगी। शाहरूख की जान बचाने के बाद वो शाहरूख से विदा भी ले लेंगे।

इस दृश्य को 4 अक्टूबर को रामोजी फिल्म स्टूडियों में फिल्माएं जाने की तैयारियां की जा रही है। वैसे साउथ के इस महानायक का स्वास्थ कुछ समय से ठीक नहीं चल रहा था जिसके चलते वो फिल्मों में नजर नहीं आ रहे थे। लेकिन अब शाहरूख ने इनके ठीक हो जाने के बाद इनके दर्शकों को सरप्राइज प्लान किया वो है रॉ वन में रजनीकांत को लेना। जो सचमुच रजनी के फैन्स के लिए सबसे बड़ा तोहफा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X