दीपिका संग लीला करने को बेकरार हैं रणवीर
जब करीना कपूर के फिल्म में होने की खबर थी तो उस समय रणवीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि करीना संग रोमांस करने को लेकर वो बहुत उत्साहित हैं भले ही उनके और करीना की उम्र में काफी अंतर है लेकिन इसके बावजूद उनकी जोड़ी काफी अच्छी दिखेगी। रणवीर ने ये भी कहा की उनकी और बेबो के उम्र के अंतर को कोई भी ऑन स्क्रीन पकड़ नहीं पाएगा। लेकिन जबसे करीना कपूर इस फिल्म से बाहर हुई हैं तब से रणबीर के सारे अरमान धरे के धरे रह गए और अब वो अपना ध्यान करीना से हटाकर दीपिका पादुकोन की तरफ कर रहे हैं। रणवीर सिंह औऱ दीपिका पादुकोन की एक साथ ये पहली फिल्म होगी।
दीपिका के बारे में बताते हुए रणवीर ने कहा कि दीपिका भी बहुत अच्छी एक्ट्रेस हैं और उन दोनों की जोड़ी को भी दर्शक पसंद करेंगे। रणबीर ने ये भी कहा कि करीना के साथ वो फिर कभी काम जरुर करेंगे। अब तक रणवीर सिंह और अनुश्का शर्मा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता रहा है फिल्म डेडीस वर्सेस रिकी बहल और बैंड बाजा बारात में दोनों की हॉट जोड़ी ने काफी कमाल दिखाया है लेकिन राम लीला से रणवीर फिल्मों के एक अलग सीक्वेंस में एंट्री करेंगे। संजय लीला के साथ काम करके भी रणवीर बहुत खुश हैं भंसाली जैसे फिल्ममेकर के साथ काम करने का मौका बहुत कम एक्टरों को मिलता है।


Click it and Unblock the Notifications
