..................... Ranbir is unhappy with 'Mallika Promotions' | मल्लिका के प्रमोशंस पर रणवीर नाराज - Hindi Filmibeat

मल्लिका के प्रमोशंस से रणवीर नाराज

By Staff

Ugli aur Pagli
जी हां। अब आप ही सोचिए 120 थप्पड खाने के बाद महज़ एक चुंबन मिले तो कैसा लगेगा। क्या कहा अच्छा नहीं लगेगा ना।

यही तो, रणवीर शौरी को भी अच्छा नहीं लगा। प्रीतिश नंदी कम्यूनिकेशन की फिल्म 'अगली और पगली" में 99 की बजाय असल में 120 थप्पड के बदले एक चुंबन पाने वाले रणवीर काफी नाराज़ हैं। अपनी नाराज़गी को ज़ाहिर करते हुए उन्होंने फिल्म प्रोमोशन से अपना नाम वापस खिंच लिया है।

दरअसल रणवीर का आरोप है कि उनकी बजाय मल्लिका को फिल्म में बढा चढाकर दिखाया जा रहा है। इस बात से खफा रणवीर ना फिल्म को प्रोमोट कर रहे हैं और ना ही मीडिया से उस फिल्म का ज़िक्र कर रहे हैं। फिलहाल इसकी वजह से वह पीएनसी के गले की हड्डी बने हुए हैं।

अब ज़ाहिर सी बात है जैसा कि हमनें ऊपर भी कहा पहले 99 की बजाय 120 थप्पड से रणवीर के गाल लाल किए गए और अब उन्हें ही फिल्म से दरकिनार किया जा रहा है।

वैसे रणवीर को मनाने का एक रास्ता है। अगर मल्लिका चाहें तो उनके दुसरे गाल पर एक चुंबन जडकर उन्हें मना सकती हैं। मगर यह तो तब संभव है जब मल्लिका होश में हों। फिलहाल तो वह गा रही हैं, “मैं टल्ली हो गई।“

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X