अब रणवीर सिंह हुए दबंग गर्ल सोनाक्षी के दीवाने

हाल ही में एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने कहा था कि उन्हें रणवीर काफी पसंद हैं। इस बात पर अनुष्का बॉलीवुड की दबग गर्ल से काफी खफा हो गयी थीं और रणवीर से इस बात को लेकर काफी झगड़ा भी किया था। लेकिन कुछ दिनों बाद वो दोनो एक पार्टी में साथ नज़र आए थे।
जब दोनों साथ नज़र आए तो सभी ने यह सोच लिया कि इनके बीच सबकुछ ठीक चल रहा है लेकिन अब कुछ ठीक होने के आसार ही नज़र नहीं आ रहे हैं क्योकि अब अनुष्का की जगह सोनाक्षी ने छीन ली है।
पता चला है कि आज कल ये जोड़ा एक दूसरे के साथ समय बिताने में काफी व्यस्त है। इन्हें हाल ही में मुंबई के बांद्रा इलाके में हाथों में हाथ डाले घूमते देखा भी गया है। सोनाक्षी पहले ही करण जौहर के चैट शो में रणवीर को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर कर चुकी थीं। बाकी रही सही कसर टोरंटो में हुए आइफा अवार्ड शो ने पूरी कर दी। जी हां ये दोनो इस शो में एक दूसरे के साथ ही थे।


Click it and Unblock the Notifications