#ShockPic: साल की सबसे हॉट जोड़ी, 2016 की सबसे कूल फिल्म...पर झटका!
आदित्य चोपड़ा की अगली फिल्म बेफिक्रे काफी ज़्यादा चर्चा में आ चुकी है। रणवीर सिंह और वाणी कपूर की हॉट जोड़ी, इस साल की सबसे कूल फिल्म लेकर आ रही है। अब तक फिल्म के बारे में कुछ भी समझ आया तो वो ये कि फिल्म में केवल फ्रेंच किस हैं।
फिल्म की शूटिंग पैरिस में हुई और फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है। लेकिन आज वाणी कपूर के जन्मदिन पर यशराज फिल्म्स ने उन्हें एक तोहफा दिया जिसने सबको चौंका दिया।

दरअसल, फिल्म की एक नई तस्वीर जारी की गई और पहली बार रणवीर और वाणी किस नहीं कर रहे थे। सबको चौंकना तो था ही क्योंकि अभी तक फिल्म के जितने भी पोस्टर निकाले गए हैं, उसमें दोनों हर एंगल से किस कर चुके हैं।
[बॉलीवुड का सबसे बोल्ड LIP LOCK!]
फिल्म के तीन लुक रिलीज हो चुका है और तीनों ही लुक में एक बात कॉमन है- किसिंग..बता दें, इस फिल्म में कुल 23 किसिंग सीन हैं। हम्मम.. लगता है रणवीर- वाणी बॉलीवुड के सारे किसिंग रिकॉर्ड्स तोड़ने वाले हैं।
कोई शक नहीं कि आदित्य चोपड़ा एक बार फिर आज के युवाओं के सामने रोमांस को अलग अंदाज में पेश करने वाले हैं। इससे पहले भी यशराज फिल्म्स ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक रोमांटिक फिल्में दी हैं।
फिल्म के पहले पोस्टर पर था आईफिल टावर यानि कि प्यार करने वालों का सबसे हसीन सपना। और वहीं पोस्टर पर थे रणवीर सिंह और वाणी कपूर बिल्कुल जुदा अंदाज़ में। और रणवीर वाणी की केमिस्ट्री देख कर ये तय है कि वो अब तक के बेस्ट बॉलीवुड किसिंग सीन को मात देने वाले हैं।
आदित्य चोपड़ा, पहली बार शाहरूख खान के अलावा किसी के साथ काम करने जा रहे हैं और उनका नाम सुनते ही सब रोमांस में खो जाते हैं क्योंकि उन्होंने बॉलीवुड की अब तक की सबसे रोमांटिक फिल्म दी हैं - दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे। वो भी तब जो ये उनका डेब्यू था।
ऐसे में ज़ाहिर है, कि जब आदित्य चोपड़ा वापस डायरेक्शन करने को तैयार हैं तो वो कुछ खास ही लेकर आए होंगे। और रणवीर सिंह - वाणी कपूर के सामने आ चुकी है चुनौती, कुछ एवरग्रीन बॉलीवुड कपल्स को पछाड़ने की।
[बॉलीवुड को मिलने वाली है DDLJ पार्ट 2?]


Click it and Unblock the Notifications





