MISTAKE: कॉफी विद करण पर फिसली रणवीर सिंह की ज़ुबान, बता डाला करण जौहर की तख्त का अहम सीन
करण जौहर अपनी अगली फिल्म तख्त की तैयारी में जुटे हुए हैं लेकिन उससे पहले वो सितारों के साथ कॉफी विद करण सीज़न 6 पर गपशप कर रहे हैं। उनके नए मेहमान थे रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जिन्होंने इस एपिसोड में काफी उत्पात मचाया। लेकिन इतना बोलने के चक्कर में रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म की कुछ ज़्यादा ही डीटेल्स दे गए।
दरअसल, रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने रणवीर से पूछा कि कभी किसी फिल्म की कहानी सुनने के दौरान, गलत ख्याल आए हैं? रणवीर सिंह का जवाब था - हां। तख्त में। लेकिन उनका जवाब यहीं तक नहीं रूका। वो अक्षय कुमार और करण को बताने लगे कि जब हीराबाई और औरंगज़ेब के बीच वो सब सीन होते हैं तो मुझे बड़े गलत ख्याल आए।

बाकी कसर करण जौहर ने पूरी कर दी। उन्होंने तुरंत टोका, कि तुम तो उस सीन में हो भी नहीं। जिस पर रणवीर का जवाब था ये तुम्हारे लेखन की शक्ति है करण। अब अगर कहानी पूरी की जाए तो दरअसल, तख्त में विकी कौशल और जान्हवी कपूर का एक लवमेकिंग सीन है जिसकी चर्चा कॉफी विद करण पर हो चुकी।
फिल्म में विकी कौशल औरंगज़ेब का किरदार निभा रहे हैं और जान्हवी कपूर हीराबाई का। हीराबाई एक दूसरे धर्म की ग़ुलाम लड़की थी जिससे औरंगदज़ेब को प्यार हो जाता है और वो उसे अपने हरम में जगह दे देता है। हीराबाई की आवाज़ का औरंगज़ेब दीवाना था। लेकिन उसकी मौत जल्द ही हो गई थी और उनकी प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई।
अब इस कहानी के बाद, करण जौहर की तख्त में आपकी भी दिलचस्पी बढ़ी होगी। वैसे बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जो इसी तरह के अधूरे प्यार के किस्से कहानियों पर बनी हैं -


Click it and Unblock the Notifications
