यूं ही नहीं बन गए ये SUPERSTAR.. एक फिल्म के लिए.. किया इतना कुछ..
कोई शक नहीं कि रणवीर सिंह आज के समय के सुपरस्टार हैं। बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर्स में रणवीर शामिल हो चुके हैं। और उन्होंने हर फिल्म के साथ अपनी काबिलियत लोगों के सामने रखी है। वहीं, बाजीराव मस्तानी के साथ तो वो और भी पक्की हो चुकी है।

बहरहाल, रणवीर सिंह की अगली फिल्म बेफिक्रे आने वाली है। फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। जबकि फिल्म की शूटिंग खत्म भी हो चुकी है। रणवीर ने कहा था कि बेफिक्रे की शूटिंग मजे मजे में ही हो गई। लेकिन क्या आपको पता है एक्टर ने इस फिल्म के लिए कितनी मेहनत की है।
OUCH.. अक्षय कुमार की वजह से फिल्म REJECT.. कौन बड़ा सुपरस्टार!
जी हां, रणवीर सिंह ने बेफिक्रे के लिए पागलों की तरह वर्कआउट किया है। बाजीराव मस्तानी के लिए जहां उन्होंने थोड़ा वजन बढाया था। बेफिक्रे के लिए फिर से उन्हें दुबला होना पड़ा।
#DHOOM 4: सलमान का साथ देंगे ये ब्लॉकबस्टर स्टार.. धमाकेदार जोड़ी!
रणवीर के ट्रेनर के अनुसार महीनों तक रणवीर मीठा, बाहरी खाना, जंक फूड और अल्कोहल से भी दूर रहे थे। रणवीर को सुबह 6.30 बजे नाश्ते के बाद एक घंटे की जिम.. और फिर 12 घंटे लगातार शूटिंग करनी होती थी। शूटिंग के बाद फिर ट्रेनिंग.. और रात 11.30 बजे रणवीर फ्री होते थे।
हम्मम.. कोई शक नहीं कि इसीलिए रणवीर बॉलीवुड के सुपरस्टार हैं।


Click it and Unblock the Notifications


