मेरी गर्लफ्रेंड मुझे छोड़कर दूसरे हीरो के पास चली गई : रणवीर सिंह
तो इस एक्टर के लिए रणवीर सिंह को छोड़कर चली गई थी उनकी गर्लफ्रेंड।
रणवीर सिंह एक ऐसे एक्टर हैं जिन्होंने अपने टैलेंट, गुड लुक्स और अपने चुलबुलेपन से सभी का दिल जीता हुआ है। खासतौर पर लड़कियों को रणवीर बहुत पसंद आते हैं। रणवीर की कई लड़कियां फैन्स तो ऐसी हैं जो रणवीर को अपना ड्रीम ब्वॉय मानती हैं।
आखिर कौन होगी जो रणवीर जैसे लड़के को डिच करना चाहे। आज के समय में तो कोई भी नहीं। लेकिन एक समय था जब रणवीर को एक लड़की ने डिच किया था, वो भी किसी और लड़के के लिए। और आपको जानकर हैरानी होगी कि वो कोई और लड़का कोई और नहीं बल्कि एक्टर आदित्य रॉय कपूर हैं।

जी हां..ये बात खुद रणवीर ने हाल ही में नेहा धूपिया के टीवी शो पर बताई है। उन्होंने बताया कि आदित्य और वे कॉलेज में क्लासमेट थे।
REACTION..कोई पसंद करे या ना करे..यहां तो BLOCKBUSTER है जब हैरी मेट सेजल !
उस समय मुंबई के जूनियर कॉलेज में आदित्य फास्ट बॉलर थे और रणवीर थे एथलीट। लेकिन उसी दौरान रणवीर को कई सालों तक डेट करने के बाद उनकी गर्लफ्रेंड ने डिच कर दिया, क्योंकि वो लड़की अर्जुन को पसंद करने लगी थी। हालांकि उन्होंने उस लड़की का नाम नहीं लिया।


Click it and Unblock the Notifications











