OUCh.. रणवीर सिंह ने ली सलमान खान की 'स्पेशल' जगह!

[गपशप] जी हां, यह बयान 'बाजीराव मस्तानी' फेम डाइरेक्टर संजय लीला भंसाली ने दिया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान संजय लीला भंसाली ने कहा कि उनके लिए वे सभी सितारे काफी स्पेशल हैं, जिनके साथ उन्होंने काम किया है।

इस दौरान उन्होंने ऐश्वर्या राय बच्चन, रानी मुखर्जी के साथ साथ सलमान खान का भी नाम लिया। लेकिन इतना ही नहीं, उन्होंने आगे कहा कि मैं सलमान की बहुत इज्जत करता हूं, उनसे एक गहरा रिश्ता था.. लेकिन सलमान शायद मुझे थोड़े खफा हैं। मुझे नहीं पता क्यों.. खैर, अब वह स्पेशल जगह रणवीर सिंह ने ले ली है।

Must Read: ''बजरंगी भाईजान साल की BEST फिल्म है.. किसी से भी पूछ लो..!''

हम्मम.. अब संजय लीला भंसाली के इस बयान पर सलमान खान का क्या रिएक्शन होने वाला है, यह तो समय ही बता सकता है लेकिन कई लोगों को यह बात चुभ सकती है।

संजय लीला भंसाली ने कहा, कुछ लोग मुझे मतलबी और अहंकारी समझते हैं। लेकिन मुझे उन सभी लोगों से प्यार है, जिनके साथ मैंने काम किया है। फिलहाल, सलमान खान के साथ मेरी दोस्ती ऑफ (OFF) है। लेकिन मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। न मैंने अब तक सलमान के खिलाफ एक शब्द कहा है, न मैं कभी कहूंगा। वो हमेशा मेरे साथ खड़े रहे हैं।

हम्म.. यहां देखिए सितारों के साथ संजय लीला भंसाली-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X