OUCH.. अक्षय कुमार की वजह से फिल्म REJECT.. कौन बड़ा सुपरस्टार!
अक्षय कुमार हाउसफुल 3 की सफलता के बाद फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म रूस्तम में व्यस्त हैं। इसी बीच अफवाहों में आया कि अक्षय कुमार को करण जौहर प्रोडक्शन की ओर से एक फिल्म ऑफर हुई है।
इतना ही नहीं, बल्कि अक्षय कुमार के साथ साथ इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को भी अप्रोच किया जा रहा था। लेकिन रणवीर सिंह ने फिल्म को तुरंत ही ना कर दिया।
''अक्षय कुमार को मुझसे 400 गुणा ज्यादा पैसे मिलते हैं..''
सूत्रों की मानें तो फिलहाल रणवीर सिंह किसी भी फिल्म में सेकेंड लीड नहीं करना चाहते हैं और सोलो लीड वाली फिल्में ही चन रहे हैं। खैर, यह तो जाहिर बात थी कि यदि फिल्म में अक्षय कुमार हैं तो ज्यादा फोकस उन्हीं पर दिया जाएगा।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह अक्षय कुमार के बहुत बड़े फैन हैं और कई बार मीडिया के सामने भी यह बोल चुके हैं।
यहां जानें अक्षय कुमार की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications



