GOOD: इस एक्टर ने कर दिया सलमान खान के सवाल को IGNORE.. पूरी तरह!
हाल ही में सलमान खान ने रणवीर सिंह के सिर पर कुर्सी मारने की बात की थी। जब रणवीर सिंह से इस बयान पर टिप्पणी मांगी गई तो रणवीर ने साफ इग्नोर कर दिया। बता दें, रणवीर फिल्म मदारी की स्पेशल स्क्रीनिंग में आए थे, जब मीडिया ने उनसे यह सवाल किया।
रणवीर सिंह ने कहा- 'आज मदारी के लिए यहां आए हैं.. तो बेहतर है कि हम किसी और फिल्म के बारे में बात ना करें.. मदारी के बारे में बातें करें..'

दरअसल, पिछले दिनों रणवीर आदित्य चोपड़ा की फिल्म बेफिक्रे की शूटिंग के लिए पेरिस में थे। जहां उन्होंने थियेटर में जाकर सुल्तान देखी। लेकिन सिर्फ देखी ही नहीं, बल्कि बेबी को बेस पसंद है गाने पर थियेटर में ही डांस भी किया.. बस यूं ही.. अचानक..
[अब इस डाइरेक्टर से भी नाराज हो गए सलमान खान.. फिल्म का क्या होगा!]
बस फिर क्या था.. वहां बैठे दर्शक भी रणवीर सिंह के साथ हो लिये। रणवीर सिंह का यह अंदाज सबको बहुत पसंद आया और इसकी काफी चर्चा भी हुई। लेकिन लगता है सलमान खान को यह कुछ खास पसंद नहीं आया।
सलमान ने कहा- " मैं उसे जान से मार देना चाहता था.. मैं उस पर कुर्सी तोड़ देना चाहता था.. वह फिल्म देखने गया था या डांस करने? मैं कह रहा हूं, वह चाहता था सब लोग उसे देंखे.. "
[एक्ट्रेस ने किया इंकार.. 'सलमान खान की दबंग 3 मुझे ऑफर भी नहीं हुई है..']
हम्ममम.. कोई शक नहीं कि सलमान खान ने ये बातें मजाक में कहीं हैं। लेकिन कहीं ना कहीं इस तरह की बातें सुपरस्टार के मुंह से सही नहीं लगती। हालांकि हमें यकीन है कि रणवीर सिंह भी इन बातों को मजाक के तौर पर ही लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications

