मिलिए बॉलीवुड के नए शाहरूख- ऐश्वर्या की जोड़ी से!
[गपशप] रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा इस साल दो फिल्मों में साथ दिखने वाले हैं। जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में जहां दोनों भाई- बहन बने हैं। वहीं, संजय लीला भंसाली की बाजीराव मस्तानी में दोनों कपल के रूप में नजर आएंगे।
दिलचस्प बात यह है कि इनके पहले शाहरूख खान और ऐश्वर्या राय की जोड़ी को भी हमने इस तरह देखा है। जी हां, याद करें शाहरूख- ऐश की फिल्म जोश और मोहब्बतें। जो एक ही साल में एक के बाद एक आई थी और हमें इन एक्टर्स के दो अलग अलग चेहरे देखने को मिले थे।
सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि यहां भी कॉमन फैक्टर हैं। शाहरूख खान भी आदित्य चोपड़ा के साथ मोब्बतें में और संजय लीला भंसाली के साथ देवदास में काम कर चुके हैं। वहीं, रणवीर भी आदित्य के साथ काम कर चुके हैं और भंसाली के साथ राम- लीला और बाजीराव मस्तानी कर रहे हैं।
PICS: कैमरे के पीछे सेट पर क्या करते हैं 'दिल धड़कने दो' के सितारे
जहां संजय लीला भंसाली की 'देवदास' में शाहरूख- ऐश रोमांस करते दिखे थे, वहीं भंसाली की ही फिल्म बाजीराव में रणवीर- प्रियंका कपल के रूप में दिखेंगे।
लिहाजा, यह कहना गलत नहीं होगा कि रणवीर और प्रियंका की जोड़ी अगली शाहरूख- ऐश की जोड़ी है। वहीं, यह न भूलें कि जहां ऐश्वर्या एक इंटरनेश्वल फीगर हैं, प्रियंका भी हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रही हैं। हम्मम..यानि की यहां भी सेम टू सेम..
विशेष नोट- बॉलीवुड की और भी रोचक खबरें सीधे मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट.


Click it and Unblock the Notifications

















