वो मेरा चैन मेरी नींद मुझे लौटा दोः रणवीर

Ranveer Singh
अनुष्का शर्मा के साथ 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में धमाकेदार इंट्री करने वाले एक्टर रणवीर सिंह के रातों की नींदें और दिन का करार खो गया है।

अब आप ये सोच रहें होंगे कि ऐसा क्या हो गया रणवीर के साथ तो हम आपको बता दें कि आजकल ये अपनी फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में कुछ ज्यादा ही खो चुके हैं। अब खोएंगे भी क्यों ना इन्हें इस फिल्म के लिए सात अलग-अलग रोल करने हैं और काम के बढ़ते बोझ के कारण रनवीर इतना दब चुके हैं कि वो सो भी नही पाते।

इस फिल्म में रणवीर एक प्लेबॉय बने नज़र आएंगे। जो लड़कियों के साथ प्यार का नाटक करता है फिर उन्हें छोड़ देता है। सात अलग अलग किरदार के कारण रणवीर इतने परेशान हो गये हैं कि वो सोना तक भूल चुके हैं। उनके दिमाग पर किरदारों का साया हर पल छाया रहता है।

इस फिल्म में रणवीर के साथ सात सुंदर बालाएं काम कर रही हैं इनमें से चार लीडिंग एक्ट्रेस के नाम अनुष्का शर्मा, अदिति शर्मा, परिणिति चोपड़ा और दीपानिता शर्मा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X