खुद को क्या समझते हैं रणवीर सिंह
आज कल रणवीर सिंह कुछ ज्यादा ही हवा में उड़ने लगे हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म लुटेरा की लॉचिंग पर कुछ ऐसा कर दिया कि जिससे सब आश्चर्य में पड़ गये इस लॉचिंग में दबंग सोनाक्षी सिन्हा भी उनके साथ थी। सोनाक्षी को भी यह समझ नहीं आया कि वो क्या करें जब रणवीर ने दबंग सलमान खान और आमिर खान की इंसल्ट कर दी।
हाल ही में रणवीर और सोनाक्षई अपनी अगली फिल्म लुटेरा के लॉचिंग पार्टी में आए हुए थे, ये फिल्म 1950 पर बेस्ड एक लव स्टोरी है। जिसे अनुराग कश्यप डारेक्ट कर रहे हैं।
इस पार्टी में रणवीर ने हाई वेस्ट पैंट पहन रखी थी और उन्होंने अपने इस पैंट के बार में कहा कि वो हमेशा ही हाइवेस्ट पैंट पहनेंगे और उसे अपने पेट पर ही बांधेंगे जैसे आमिर खान पैंट पहना करते हैं।
इसके बाद वो यही पर नहीं रूके उन्होंने दबंग सलमान की भी नकल की जिसे देख सोनाक्षी को यह समझ नहीं आया कि वो कैसा रिएक्ट करें साथ ही इस मौके पर उपस्थित लोगों ने भी माहौल को संभालने के लिए चुप रहना ही बेहतर समझा। वेल रणवीर की इस तरह की हरकत को देख कर तो ऐसा ही लगता है कि रणवीर खुद को बडे़ स्टार समझने लगे हैं।


Click it and Unblock the Notifications
