शाहरूख का घर या दीपिका-रणवीर का पिया मिलन चौराहा!
इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस के लीड पेयर इन दिनों फराह खान की फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में काम कर रहे हैं। फिल्म का एक हिस्सा दुबई में शूट हुआ है। शूटिंग तो फरहा कर रही थीं लेकिन मस्ती शाहरूख के घर पर हो रही थी। सबको पता है कि दुबई में किंग खान का एक शानदार बंग्ला है। जहां फिल्म की पूरी टीम शूटिंग के बाद पहुंच जाती थी।
लेकिन लोगों को अचरज तब लगा दब रणवीर सिंह, शाहरूख खान के घर पर पहुंच गये। रणवीर सिंह दुबई में दीपिका से मिलने पहुंचे थे, ऐसे में जब किंग खान को यह बात पता चली तो उन्होंने रणवीर सिंह को भी अपने घर बुला लिया। प्यासे को क्या चाहिए होता है, दो बूंद पानी। रणवीर को भी दीपिका से मिलने की दरकार थी सो वो भी पहुंच गये किंग खान के घर। अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि फिल्म की पूरी टीम के साथ रणवीर ने काफी मस्ती की।
गौरतलब है कि फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में शाहरूख खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और बोमन ईरानी अहम रोल में हैं। तो वहीं दीपिका औऱ रणवीर संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में काम कर रहे हैं। हाल ही में फराह की पूरी टीम फिल्म का एक हिस्से की शूटिंग को खत्म करके दुबई से लौटी है।
आगे की खबर स्लाइड में...


Click it and Unblock the Notifications