संजय लीला भंसाली के साथ पद्मावती के सेट पर भिड़े रणवीर..फिर क्या हुआ!

रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली की आपस में पद्मावती के सेट पर बहस हो गई जिसके बाद रणवीर सेट छोड़कर चले गए।

By Shweta

पिछले कुछ सालों से संजय लीला भंसाली की पहली पसंद रणवीर सिंह बन गए हैं। पहले रामलीला, फिर बाजीराव मस्तानी और अब पद्मावती दोनों की साथ में तीसरी फिल्म है। रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली एक दूसरे की तारीफ करते नहीं थकते हैं लेकिन पद्मावती की शूटिंग के दौरान वो सब कुछ हो रहा है जो नहीं होना चाहिए ।

दरअसल हाल में ही पद्ममावती की शूटिंग के दौरान एक सीन को लेकर रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली में अच्छी खासी बहस हो गई। दोनों पहले सीन पर काफी देर तक चर्चा करते रहते और इसी चर्चा के दौरान ही बात इतनी आगे बढ़ गई कि बहस का मुद्दा बन गई।

ranveer-singh-leaves-the-padmavati-sets-after-argument-with-sanjay-leela-bhansali

काफी देर तक बहस के बाद रणवीर सिंह सेट छोड़कर अपने वैनिटी वैन में चले गए और काफी देर तक वो वैनिटी वैन में ही रहे। थोड़ी देर बाद जब उनका गुस्सा शांत हो गया तो रणवीर सिंह वापस सेट पर लौट आए।

वैसे एक्टर और डायरेक्टर में इस तरह की बहस अक्सर हो जाया करती है। ये कोई बड़ी बात नहीं है लेकिन रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली के बीच बहस की खबर जरूर चौंंकाने वाली है। वैसे उम्मीद तो यही है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो जल्द से जल्द हो जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X