2020 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर - ये रही फाइनल कास्ट, सुपरस्टार खान IN या OUT
काफी समय से बॉलीवुड में करण जौहर की अगली फिल्म को लेकर काफी सुगबुगाहट थी। अब माना जा रहा है कि करण जौहर की अगली फिल्म की कास्ट है रणवीर सिंह, आलिया भट्ट और करीना कपूर। हालांकि ये दो हीरो और तीन हीरोइन की फिल्म है और इसलिए फिल्म में अभी एक हीरो और एक हीरोइन की एंट्री बाकी है।
गौरतलब है कि करण जौहर ने अपना अगला प्रोजेक्ट अपने जन्मदिन पर ही फाइनल कर दिया था लेकिन उनकी अगली फिल्म क्या है और किसके साथ है, फिलहाल बॉलीवुड के लिए यही काफी बड़ा प्रश्न बन चुका था।

गपशप गली की मानें तो करण जौहर की अगली फिल्म का प्लॉट मुग़ल काल में सेट है और फिल्म काफी हद तक मुग़ले आज़म से भारी तरह से प्रेरित होगी। अब करण जौहर अनारकली, सलीम, अकबर, किस पर फोकस करना चाहते हैं ये नहीं पता।
[आमिर खान की ओशो बायोपिक, जानिए डीटेल्स]
कुछ दिनों पहले ये भी खबर थी कि करण जौहर की अगली फिल्म की स्टारकास्ट शायद शाहरूख खान, काजोल और रणबीर कपूर के साथ लॉक हो चुकी है। अब देखना है कि क्या इन तीन नामों में से कोई दो नाम, करण जौहर की फिल्म में जगह बना पाते हैं।
माना जा रहा है कि करण जौहर की ये पीरियड फिल्म काफी भारी बजट पर तैयार होगी। लेकिन अभी तक फिल्म की कोई भी डीटेल बाहर नहीं आई है इसलिए किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती।
वैसे आपको याद दिलाते हैं बॉलीवुड पर बड़े स्तर पर बनाई गई पीरियड फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications
