सुशांत सिंह राजपूत के खिलाफ गुटबाज़ी विवाद के बीच भंसाली की अगली फिल्म में फाईनल रणवीर
इस समय बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद नेपोटिज़्म और गुटबाज़ी को लेकर काफी बहस चल रही है और इस बहसबाज़ी के बीच संजय लीला भंसाली की एक और फिल्म में रणवीर सिंह की एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। ये फिल्म है गंगूबाई काठियावाड़ी।
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो रणवीर सिंह इस फिल्म में एक सपोर्टिंग भूमिका निभाते दिखाई देंगे। भंसाली ने जब अप्रोच किया तो रणवीर इस किरदार के लिए मना नहीं कर पाए।

गौरतलब है कि इस समय पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में बॉलीवुड की गुटबाज़ी के एंगल पर भी जांच कर रही है जिसके तहत संजय लीला भंसाली से भी पूछताछ हो चुकी है। भंसाली ने बताया कि वो सुशांत को दो फिल्में ऑफर कर चुके थे लेकिन सुशांत यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट में थे और वो भंसाली का ऑफर नहीं ले पाए।
दिलचस्प बात ये है कि ये दोनों ही फिल्में रणवीर सिंह ने की। हालांकि रणवीर सिंह भी यशराज फिल्म्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट में थे। बहरहाल, अब इन बातों को महज़ हर किसी के दिमाग की उपज बताया जा रहा है। बात करें रणवीर की तो गंगूबाई काठियावाड़ी में वो आलिया के पति की भूमिका में दिखाई दे सकते हैं।
ये रणवीर सिंह और संजय लीला भंसाली की एक साथ चौथी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में काम कर चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications

