"वो मुझे शाहरूख - सलमान जितना कमा कर देता है!"
अब इसे आप किसी स्टार की वैल्यू ही कहेंगे कि सलमान खान और शाहरूख खान के बाद उनका नंबर आए। यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा के ऑफिस में तीन ही पोस्टर लगे हैं - सलमान खान, शाहरूख खान और रणवीर सिंह।
गौरतलब है कि रणवीर सिंह आदित्य चोपड़ा के फेवरिट हैं और बैंड बाजा बारात के बाद से ही वो यशराज फिल्म्स की जान बन गए हैं। और अब उनकी जगह आदित्य चोपड़ा के कैबिन में भी हो गई है।
[Ahaaaan Pics: तो अब दीपिका बन चुकी हैं रणवीर की 'मेरी वाली'!]
किसी के पूछने पर आदित्य चोपड़ा ने जवाब दिया था कि रणवीर मुझे सबसे ज़्यादा कमा कर देता है इसलिए वो वहां होना डिज़र्व करता है। गौरतलब है कि ऋषि कपूर के बाद अगर कोई स्टार आया तो वो थे बॉलीवुड के खान।
इसके बाद अजय देवगन और अक्षय कुमार को थोड़ा सा वक्त लगा लेकिन वो भी उसी स्टारडम के पैमाने पर साथ आकर खड़े हुए।
[#Dhoomdaar: धूम रीलोडेड का महाट्विस्ट - ऋतिक - सलमान Vs रणवीर!]
फिर 17 - 18 सालों तक कोई नया सुपरस्टार नहीं आया। बॉलीवुड को अगला सुपरस्टार मिला ऋतिक रोशन जिन्होंने अपनी स्टारडम सौंपी रणबीर कपूर को।
लेकिन अब रणवीर सिंह ने बॉलीवुड सुपरस्टार्स का सिंहासन हिला कर हासिल कर ही लिया अपना स्टारडम -


Click it and Unblock the Notifications