मेरे और रणवीर के बीच में कुछ नहीं: दीपिका
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन हसीनाओं में से एक हैं, जो जिस किसी के साथ भी काम करती हैं उसके साथ ही अफसाना बन जाता है। अभी रणबीर कपूर और दीपिका के बीच के चर्चे खत्म भी नहीं हुए थे कि दीपिका और रणवीर सिंह की प्रेमकहानी कही जाने लगी। दोनों साथ में रामलीला में काम कर रहे हैं।
प्रेम कहानी की आवाज कटीली काया वाली दीपिका पादुकोण के कानों में पड़ी तो वह तो गुस्से से लाल ही हो गयीं। सुनने में आया है कि दीपिका पादुकोण ने इन सारी बातों को कोरी बकवास बताया है।
दीपिका ने कहा कि मैं और रणवीर बस अच्छे दोस्त हैं, हमारे बीच में लवअफेयर जैसा कुछ भी नहीं हैं। संजय लीला भंसाली ने हमें आपस में मिक्सअप होने के लिए बोला था जिसके कारण हम साथ-साथ दिखते हैं लेकिन इसका मतलब यह तो नहीं कि हमारे बीच में कुछ चल रहा है।
दीपिका का यह गुस्सा कहीं इसलिए तो नहीं निकला कि उनका नाम गलत आदमी से जोड़ा जा रहा है। क्योंकि आज तक उन्हें लवअफेयर के मसले पर कुछ भी बोलते हुए सुना नहीं गया था।
हो सकता है कि दीपिका का नाम अगर रणबीर सिंह की जगह रणबीर कपूर से जोड़ा जाता तो वह इस कदर ना भड़कती। फिलहाल रणबीर और दीपिका की आने वाली फिल्म यह जवानी है दीवानी के गानों ने लोगों को दीवाना बना दिया है जिसके चलते फिल्म के प्रति लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गयी है। फिल्म 31 मई को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
