Wah.. इस 'सुपरस्टार' के पास हैं दो बड़ी फिल्में.. किसी को मालूम नहीं.. Shhhh!

By Neeti

फिलहाल रणवीर सिंह अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर चुप्पी बांधे हैं। बता दें, रणवीर की अगली फिल्म बेफिक्रे 9 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग खत्म हो चुकी है। बहरहाल, इसके बाद रणवीर कौन सी फिल्म कर रहे हैं, इसकी कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है।

Ranveer Singh

रिपोर्ट्स की मानें तो संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' के अलावा भी रणवीर सिंह के पास दो बड़ी फिल्में हैं। जी हां, अफवाहों में है कि करण जौहर की को-प्रोड्यूस फिल्म में रणवीर को अप्रोच किया है। इसके अलावा आदित्य चोपड़ा की एक और फिल्म के लिए रणवीर फाइनल हैं।

'मैं रणवीर सिंह के सिर पर कुर्सी तोड़कर मारना चाहता था....'

करण जौहर और रणवीर सिंह ने आजतक एक साथ काम नहीं किया है। जबकि दोनों में अच्छी दोस्ती है। कुछ दिनों पहले करण जौहर प्रोडक्शन की फिल्म राम लखन रीमेक के लिए रणवीर का नाम लिया जा रहा था, लेकिन फिल्म ही डिब्बे में बंद हो गई।

''मैंने सलमान खान से भीख मांगी कि मेरी फिल्म कर ले....''

लिहाजा, रणवीर- करण अब किसी फिल्म में साथ काम करना चाहते हैं। खबर है कि करण जौहर एक इंटेंस रोमांटिक फिल्म के लिए रणवीर को फाइनली अप्रोच किया है। फिल्म की डेट्स और फीस वगैरह पर भी बात चल रही है। लिहाजा, उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही एक बड़ी घोषणा की जाए।

वहीं, दूसरी फिल्म आदित्य चोपड़ा की होगी, जो कि एक रोमांटिक ड्रामा होगी। अफवाहों में है कि इस फिल्म में लीडरोल शाहरूख खान निभाएंगे। यह एक बिग बजट फिल्म होगी। इसकी शूटिंग साल 2017 की अंत तक शुरू की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X