..................... Ranveer Singh hikes fees, charges as much as Shahrukh Khan - Hindi Filmibeat

Oooo.. तो अब शाहरूख खान की बराबरी करेंगे ये नए 'सुपरस्टार'!

[गपशप] रणवीर सिंह ने पिछले कई सालों से एक के बाद एक ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। फैंस से लेकर फिल्म निर्देशक, सभी उनकी एक्टिंग के कायल हो चुके हैं. पिछली फिल्म बाजीराव मस्तानी ने रणवीर को नई ऊंचाईयों पर पहुंचा दिया है। बहरहाल, शायद इसी वजह से रणवीर ने अपनी फीस बढ़ाकर डबल कर दी है।

जी हां, रणवीर सिंह ने ना सिर्फ अपनी फिल्मों की, बल्कि इंर्डोर्समेंट और स्टेज शोज की फीस भी बढ़ा दी है। सूत्रों की मानें तो हाल ही में रणवीर सिंह ने एक स्टेज परर्फोमेंस के लिए 2 करोड़ चार्ज किया था। बता दें, बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान की फीस भी लगभग इतनी ही है।

'न रोहित शेट्टी.. न संजय लीला भंसाली.. कोई भी फिल्म नहीं है फाइनल..'

अब रणवीर लगभग हर बॉलीवुड फंक्शन में परर्फोम करते ही हैं, लिहाजा आप अंदाजा लगा सकते हैं कि रणवीर कितने बड़े सुपरस्टार हो चुके हैं। बता दें, पिछले साल रणवीर की फिल्म बाजीराव मस्तानी ने शाहरूख खान की फिल्म दिलवाले को पीछे कर दिया है। लिहाजा, रणवीर की डिमांड तो बढ़नी ही थी।

यहां जानें रणवीर सिंह के आने वाले प्रोजेक्ट्स-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X