#DeepVeer Wedding: फैन्स ने वायरल की मिस्टर एंड मिसेज़ रणवीर सिंह की शादी की तस्वीरें
Recommended Video

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी के बंधन में बंध रहे हैं लेकिन उनकी तस्वीरों की कमी हर किसी को खल रही है। बस इस कमी को पूरा किया है उनके कुछ फैन्स ने जिन्होंने दीपिका और रणवीर की शादी की तस्वीरें इमैजिन कर, उन्हें फोटोशॉप कर ट्वीट किया है और अपने इंस्टाग्राम पर डाली हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें इतनी अच्छी एडिट की गई हैं कि पता ही नहीं चलता कि नकली हैं।
इंस्टाग्राम पर सिद्धांत नाम के रणवीर - दीपिका के सबसे बड़े फैन ने सिड्स गैलेरी नाम के अपने पेज से ढेरों तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से ज़्यादातर तस्वीरों में दीपिका और रणवीरस, दूल्हा - दुलहन के लिबास में हैं। और इन तस्वीरों को देख कोई बड़ी मुश्किल से समझ पाएगा कि ये तस्वीरें असली नहीं हैं।

ट्विटर पर एक फैन ने दीपिका और रणवीर के बचपन की तस्वीर को मिलाते हुए आज बाल दिवस तक मना डाला है। रही शादी की बात तो खबर है कि शादी में मेहमानों का स्वागत दीपिका और रणवीर ने अपने हाथ से लिखे खत के साथ किया। इतना ही नहीं अपनी मेहंदी की रस्म के दौरान दीपिका पादुकोण काफी इमोशनल होकर रो पड़ीं।
[दीपिका की मांग में एक चुटकी सिंदूर नहीं, चिंग्स चटनी भरेंगे रणवीर #DeepVeerWedding Jokes]
माना जा रहा है कि दोनों, अपनी शादी की तस्वीरें, सोशल मीडिया पर खुद जारी करेंगे लेकिन केवल अच्छी फोटोग्राफर की खींची हुई तस्वीरें। वो नहीं चाहते कि किसी भी तरह की कोई भी तस्वीर इंटरनेट पर चली जाए। इसलिए उन्होंने सारे मेहमानों को मोबाईल ना लाने की गुज़ारिश की है।
आप देखिए, फैन्स की एडिट की हुई ये तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications