अब बॉलीवुड के इस कपल ने गोवा में खरीदा बंगला..कहीं शादी की तैयारी तो नहीं!

By Shweta

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण का रिश्ता किसी से छिपा नहीं है। दोनों सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और अब दोनों की शादी की खबरें भी लगातार आ रही है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने रिलेशनशिप की खबरों से कभी इंकार नहीं किया है।

अब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बारे में ऐसी खबरें आ रही हैं कि दोनों ने गोवा में एक बंग्ला लिया है। हालांकि पहले रणवीर सिंह ने कहा था कि गोवा में जाकर प्रॉपर्टी खरीदने से अच्छा है कि मैं मुंबई में एक बड़ा और अच्छा फ्लैट खरीदूं।

ranveer-singh-deepika-padukone-buy-bungalow-in-goa

हालांकि इस खबर की रणवीर सिंह या दीपिका पादुकोण ने कोई पुष्टि नहीं की है। हाल में दीपिका पादुकोण के जन्मदिन के समय भी खबरें आ रही थी कि रणवीर सिंह के पैरेंट्स ने दीपिका को डायमंड सेट और साब्यसाची की डिजाइनर साड़ी गिफ्ट की है। पहले दोनों की सगाई की भी खबरें आ रही थी।

हालांकि सगाई की खबरों को दीपिका के स्पोक्स पर्सन ने गलत बताया था। लेकिन दोनों की शादी की अफवाहें भी आ रही हैं और कहा जा रहा है कि दोनों ने शादी से पहले अपने लिए गोवा में ये बंगला खरीदा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X