..................... Ranveer Singh and Deepika Padukone are having a destination wedding this year - Hindi Filmibeat

तगड़ा Rumor: फिक्स हो गई है रणवीर - दीपिका की शादी की डेट....ये रही डीटेल्स

Recommended Video

Ranveer Singh & Deepika Padukone Wedding Destination is FIXED now | FilmiBeat

जब से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे हैं उन्होंने बाकियों को हौसला ज़रूर दे दिया है। तभी तो एक तरफ जहां, सोनम कपूर के शादी की अफवाहें तेज़ी से दौड़ रही हैं वहीं रणबीर - आलिया के रिलेशनशिप में होने की खबरों से गपशप गली गुलज़ार है।

अब ताज़ा है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबर। जी हां, खबरों की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल के मध्य तक डेस्टिनेशन वेडिंग करने की सोच रहे हैं।

ranveer-singh-deepika-padukone-are-having-destination-wedding-this-year

जगह और तारीख फाइनल की जा रही है। शादी के दो फंक्शन होंगे - एक बेंगलुरू में और दूसरा मुंबई में। कुछ समय पहले जनवरी में दोनों की सगाई की खबरों ने उछाल मारा था।

दीपिका के जन्मदिन पर दोनों के परिवार ने एक साथ हॉलीडे किया और दीपिका को रणवीर के परिवार की तरफ से काफी अच्छे तोहफे भी मिले। सगाई हुई या नहीं, ये किसी को नहीं पता है लेकिन शादी की खबरों ने काफी ज़ोर पकड़ लिया है।

अब देखना है कि ये शादी की खबरें इस बार सच्ची निकलती हैं या फिर अफवाह रह जाती हैं। वैसे दीपिका को दुल्हन के लिबास में देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं।

तब तक आप मिलिए बॉलीवुड की कुछ बेहद खूबसूरत दुल्हनों से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X