Ahaaaan Pics: तो अब दीपिका बन चुकी हैं रणवीर की 'मेरी वाली'!
रणवीर सिंह फिलहाल बॉलीवुड के सबसे बिंदास स्टार हैं। अब इसी बिंदासपन में उन्होंने कहा कुछ ऐसा कि सब बस aww कर के रह गए। दरअसल, एक इंटरव्यू में रणवीर से पूछा गया कि उनके पास तो सबसे ज़्यादा desirable man का तमगा है। लेकिन ऐसी हीरोइन कौन है जो इस कैटेगरी में आएगी।
तो बस फिर क्या रणवीर सिंह चुप थोड़ी रह पाए, उन्होंने कहा - अब मैं बोलूंगा तो तो बोलेंगे कि बोलता है। लेकिन सबसे आकर्षक आदमी के पास सबसे आकर्षक लड़की ही होगी। समझदार को इशारा ही काफी है। अब मैं इतना ही जवाब दे सकता हूं कि मेरी वाली! ;) वैसे रणवीर और उनकी वाली की बेहद ज़बर्दस्त तस्वीरें देखने के लिए क्लिक करें -

रणवीर सिंह कुछ भी करते हैं और बिंदास करते हैं। चाहे ऑल इंडिया ब#@द में करण जौहर को स्मूच करना हो या फिर करीना के पीछे उनके स्वीमिंग पूल क्लब में पहुंचना हों। चाहे अनुष्का शर्मा को एक शो में एटीट्यूड वाली कहना हो या फिर पोलका डॉट पहन कर अर्जुन कपूर के साथ ब्रोमांस करना हो।
चाहे अजीब से कपड़े पहनना हो या फिर मुंबई में भरी सड़कों पर ऋतिक का कृष 3 डेयर करना हो। कहने का मतलब ये कि रणवीर जो करते हैं बिंदास करते हैं। पिछले साल ऐसे ही बिंदास अंदाज़ में उन्होंने दीपिका को प्रपोज़ कर डाला एक गुलाब के फूल के साथ। लेकिन उनकी मस्ती ही है जो शायद दीपिका पादुकोण और उनके कपल को सबसे अलग बनाती है।


Click it and Unblock the Notifications