कंगना रनौत की 'सीता' में रावण बनेंगे रणवीर सिंह, पहली बार पर्दे पर दोनों का आमना-सामना!
कंगना रनौत ने ऐलान कर दिया है कि वह अलौकिक देसाई कि सीता फिल्म में नजर आएंगी। करीना कपूर के हाथ से फिल्म छीन चुकी है और कंगना रनौत के पास पहुंच चुकी हैं। सीता द इनकारनेशन में देवी सीता के रोल में कंगना रनौत फैंस को देखने को मिलेंगी। लेकिन अब जो गॉसिप्स सामने आ रहे हैं वो काफी चौंका देने वाले हैं। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सीता द इनकारनेशन ने रणवीर सिंह की एंट्री हो सकती है।
फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक रणवीर सिंह को सीता फिल्म में रावण रोल के लिए अप्रोच किया गया है। रणवीर सिंह को रावण का रोल मई में ऑफर हुआ। सूत्रों के हवाले से ये भी कहा गया है कि रणवीर इस रोल के लिए उत्साहित हैं और वह फाइनल नरेशन के लिए फिलहाल इंतजार कर रहे हैं।

रणवीर सिंह क्या सीता फिल्म में रावण का किरदार निभाएंगे, इसे लेकर कुछ भी साफ नहीं है। क्योंकि अभी तक मेकर्स ने सीता में रणवीर सिंह के होने की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल कंगना रनौत को लेकर ही जानकारी सामने आई है कि वह सीता का किरदार निभाएंगी।

सीता करीना कपूर को हुई थी ऑफर
सीता द इनकारनेशन फिल्म सबसे पहले सीता रोल के लिए करीना कपूर को फाइनल किया गया था। करीना सीता का रोल करने के लिए तैयार भी थीं लेकिन फिर फीस को लेकर करीना और मेकर्स के बीच बात नहीं बन पाई।

करीना कपूर ने मांगे 12 करोड़
कहा जा रहा था कि करीना कपूर ने सीता का रोल निभाने के लिए मेकर्स से 12 करोड़ की फीस मांगी। इसी भारी भरकम फिल्म के चलते करीना की सीता फिल्म के लिए बात नहीं बनी।

बाहुबली राइटर की फिल्म
बाहुबली राइटर केवी विजेंद्र प्रसाद ही सीता फिल्म को लिख रहे हैं। कंगना रनौत की थलाइवी को भी केवी विजेंद्र प्रसाद ने ही लिखा है।

5 भाषाओं में होगी रिलीज
कंगना रनौत की सीता हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगू, मलयालम व कन्नड़ समेत 5 भाषा में रिलीज होगी जिसे सलोनी शर्मा एसएस स्टूडियो द्वारा प्रड्यूस किया जाएगा।

कंगना रनौत ले चुकी रणवीर सिंह से पंगा
सुशांत मामले के बाद बॉलीवुड में ड्रग का मामला सामने आया। ऐसे में कंगना रनौत ने रणवीर सिंह पर निशाना साधते हुए लिखा था, मेरी रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अयान मुखर्जी, विक्की से गुजारिश है कि वह अपना ब्लड सैंपल दें और ड्रग टेस्ट करवाएं।


Click it and Unblock the Notifications