लिव इन रिलेशन में रह रहे रनवीर-अनुष्का!
बैंड बाजा बारात से चर्चा में आयी अनुष्का शर्मा और रनवीर सिंह की जोड़ी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार वो अपनी किसी फिल्म या अभिनय को लेकर नहीं बल्कि आपसी संबंध को लेकर। दोनों के बीच जो कुछ भी पक रहा है, वो दिन प्रति दिन और सुर्ख होता जा रहा है। दोनों के एक साथ पार्टियों में जाने की बात तो सभी को पता थी, लेकिन ये दोनो एक साथ एक ही कमरे में रह रहे हैं, यह खबर आपको जरूर चौंका देगी। (देखें इस खबर का वीडियो)
जी हां यह बात सच है। दोनों इस समय गोवा में यशराज बैनर की फिल्म लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल की शूटिंग कर रहे हैं। यूनिट के सदस्यों के मुताबिक दोनों एक ही होटल में रुके हैं और दोनों ने दो अलग-अलग कमरे लेने के बजाये, एक ही कमरा लिया है। शूटिंग के बाद दोनों एक ही कमरे में रात बिता रहे हैं। खबर यहां तक है कि शूटिंग अगले सप्ताह खत्म होने वाली है, लेकिन रनवीर अनुष्का ने कमरे की बुकिंग एक सप्ताह आगे बढ़वा ली है।
फिल्म के निर्देशक मनीष शर्मा हैं। इन्होंने ही बैंड बाजा बारात का निर्देशन किया था। फिल्म लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल 9 दिसंबर को रिलीज़ होगी। यानी तब तक के लिए रनवीर और अनुष्का का साथ बना रहेगा। वो चाहे अपना समय एक कमरे में बितायें या फिर गोवा के बीच पर या किसी फॉरेन स्पॉट पर दोनों के बीच प्यार तो निश्चित तौर पर बढ़ेगा। और हां अगर ऐसा लगातार चलता रहा, तो जल्द ही आपको रियल की बैंड बाजा बारात देखने को मिल सकती है।


Click it and Unblock the Notifications