पर रणवीर सिंह ने अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट क्यों जारी किया!
किल दिल बॉक्स ऑफिस पर पानी भर रही हैं लेकिन फिल्म की रिलीज़ के पहले ही रणवीर और परिणीति कि किलिंग केमिस्ट्री देखने को मिली। हालांकि इसके पहले भी रणवीर परिणीति के साख लेडीज़ वर्सेज़ रिकी बहल में काम करते दिख चुके हैं लेकिन तब उनमें ऐसी कोई केमिस्चट्री नहीं दिखी थी। पर तब वो अनुष्का शर्मा को डेट कर रहे थे। खैर डेट तो वो अभी भी दीपिका को कर रहे हैं पर फिर भी पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड में अगर किसी की चर्चा हो रही है तो रणवीर और परिणीति की।

वैसे भी रणवीर सिंह की प्लेबॉय इमेज से तो सब वाकिफ ही हैं। अपनी हर हीरोइन के साथ उनके अफेयर की चर्चा होने लगती है। ऐसे में अब रणवीर ने अपना कैरेक्टर सर्टिफिकेट जारी किया है। किसके लिए ये फिलहाल हमें नहीं पता है। रणवीर ने कहा कि भले ही स्क्रीन पर उनकी इमेज एक धोखेबाज़ और फ्लर्ट लड़के की हो पर असल में वो ऐसे बिल्कुल नहीं हैं।
पढ़िए : दीपिका के बिना आधे हैं रणवीर
रणवीर ने ये भी कहा कि वो बहुत सीधे हैं, न उन्हें झूठ बोलने आता है न धोखा देने। वो बस ईमानदारी से अपना काम करते हैं। उन्होंने भगवान को शुक्रिया भी किया कि वो वही काम कर रहे हैं जो करना उन्हें हमेशा से पसंद था।
PICS: जुम्मे के दिन परिणीति को मिला चुम्मा
वैसे बता दें कि ये वही रणवीर सिंह हैं जिन्होंने एक टॉक शो में बताया था कि बाहर पढ़ते वक्त वो एक कॉफी शॉप में काम करते थे और लड़कियों से एक झूठे हाव भाव से बात करते थे क्योंकि लड़कियों को वही पसंद था। इन सब बातों पर अब मिट्टी डाल देनी चाहिए क्योंकि लगता है फाइनली दीपिका की वार्निंग आ गई है!
पढ़िए: रोमियो जूलियट की 'kissing' कहानी कैसे बनी राम-लीला


Click it and Unblock the Notifications