आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की तीसरी फिल्म, भंसाली का बड़ा प्रोजेक्ट- तैयारियां शुरू!

गली बॉय स्टार आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की हाल में ही नई फिल्म का ऐलान हुआ। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के अंदर बनने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी रणवीर और आलिया भट्ट की दूसरी फिल्म होगी। इस फिल्म के बीच खबरें ये सामने आ रही हैं कि दोनों स्टार संजय लीला भंसाली के बड़े प्रोजेक्ट बैजू बावरा के लिए फिर से साथ आ सकते हैं।

संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा से लेटेस्ट अपडेट ये सामनेआ रहा है कि फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से शुरू हो सकती है। कई मीडिया वेबसाइट की मानें तो मेकर्स बैजू बावरा की शूटिंग शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। मेकर्स चाहते हैं कि अक्टूबर तक फिल्म फ्लोर पर आ जाए। कहा जा रहा है कि बैजू बावरा का सेट मुंबई के गौरेगांव फिल्मसीटी में बनाया जा रहा है।

Baiju Bawra

बैजू बावरा में अगर फिर से रणवीर और आलिया की जोड़ी देखने को मिली तो ये तीसरा मौका होगा जब फैंस को ये जोड़ी देखने को मिले। फिलहाल बैजू बावरा से पहले दोनों करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग के लिए साथ आएंगे।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की खासियत ये है कि इसमें कई बड़े स्टार्स भी नजर आएंगे। शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन इस फिल्म में लीड रोल में दिखाई देंगे।

कौन थे बैजू बावरा

कौन थे बैजू बावरा

संगीत सम्राट बैजू बावरा ग्वालियर के राजा मानसिंह के दरबार में गायक हुआ करते थे। इनका असली नाम बैजनाथ मिश्र था। बैजू के सामने अकबर के दरबार में महान गायक तानसेन भी नतम्तक थे।

बॉलीवुड में पहले भी बन चुकी बैजू बावरा फिल्म

बॉलीवुड में पहले भी बन चुकी बैजू बावरा फिल्म

साल 1952 में बैजू बावरा फिल्म आई थी। इसे विजय भट्ट ने डायरेक्ट किया था जिसमें भारत भूषण और मीना कुमारी लीड रोल में थे।

संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा

संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा

संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा की कहानी क्या होगी इसे लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है। कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह और आलिया भट्ट फाइनल हो चुके हैं लेकिन इसका भी अभी तक ऑफिशियल ऐलान नहीं हुआ है।

रणबीर कपूर ने कर दिया था इंकार

रणबीर कपूर ने कर दिया था इंकार

लंबे समय से बैजू बावरा को लेकर कहा जा रहा था कि रणबीर कपूर ने बैजू बावरा में काम करने के लिए मना कर दिया था। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि रणबीर कपूर को कभी बैजू बावरा ऑफर ही नहीं हुई। हालाकि कार्तिक आर्यन का नाम भी इस फिल्म से जुड़ा था।

दीपिका पादुकोण से नहीं जमी फीस की बात

दीपिका पादुकोण से नहीं जमी फीस की बात

बैजू बावरा में पहले दीपिका पादुकोण का नाम जुड़ा। लेकिन तमाम मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया कि दीपिका पादुकोण ने इस फिल्म के लिए तगड़ी फीस की डिमांड की। इसके चलते बैजू बावरा में उनकी बात नहीं बन पाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X