..................... Ranveer Singh And Alia Bhatt To Pair Up For Zoya Akhtar's Next - Hindi Filmibeat

WOW.. सुपरहिट डाइरेक्टर.. तो फिर बन गई जोड़ी भी 'सुपरहिट'.. एकदम फ्रेश!

[गपशप] जोया अख्तर बॉलीवुड की उन निर्देशकों में हैं, जिनकी फिल्मों का एक खास दर्शक वर्ग को बेसब्री से इंतजार रहता है। तो बात निकली है जोया की नई फिल्म का। ताजा खबरों की मानें तो जोया अख्तर की अगली फिल्में के लिए आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फाइनल हो गए हैं।

रणवीर सिंह को हमने जोया की पिछली फिल्म '‍दिल धड़कने दो' में भी देखा था, जबकि आलिया पहली बार जोया और रणवीर के साथ दिखेंगी। कोई शक नहीं कि यह तिकड़ी धमाका करेगी। आखिर रणवीर और आलिया ने शायद ही कोई फ्लॉप फिल्में दी हैं।

''सलमान खान के साथ फिल्म करना चाहती हूं.. और एक गाना भी..''

सूत्रों का कहना है कि फिल्म में रणबीर कपूर भी नजर आ सकते हैं। जोया अख्तर उन्हें साइन करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि बता दें, रणबीर ने उनकी पिछली फिल्म भी रिजेक्ट की थी। खैर, उम्मीद है इस बार रणबीर- रणवीर साथ साथ दिख जाएं।

फिल्म की बात करें तो सुनने में आ रहा है कि जोया इस बार रोमांटिक फिल्म बना रही हैं जिसमें भरपूर कॉमेडी भी होगी। हम्मम.. हमें तो इस फिल्म की ऑफिशियल घोषणा का अब बेसब्री से इंतजार है।

यहां देखें आलिया- रणवीर की तरह.. आने वाली फिल्मों में कौन कौन की जोड़ी नई होगी फैंस के लिए-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X