रणवीर हैं अपनी आदत से मजबूर

इस बारे में रणवीर का कहना है कि उनके पर्सनल डिसिजंस को गलत तरीके मीडिया के सामने रिप्रेजेंट किया जा रहा है। मुझे यह समझ नहीं आता कि लोग मुझे अग्रेसिव इंसान के तौर पर क्यों देखते हैं। हां मुझे मालूम है कि जब मैं किसी फिल्म के लिए ना करता हूं तो सामने वाला पर्सन हर्ट होता है लेकिन मेरी ना के कारण वो लोग मुझे गलत क्यूं कहते हैं।
अनुष्का शर्मा के अपोजिट रणवीर की पहली फिल्म 'बैंड बाजा बारात' हिट हो जाने के बाद उनका नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा गया। जिसमें अनुष्का शर्मा का नाम पहले और दूसरे नंबर पे सोनाक्षी सिन्हा का नाम लिया गया। जिसे रणवीर बकवास बताते हैं। लेकिन उसके बाद भी कई बार रणवीर को कई लड़कियों के साथ देखें गये हैं। अब देखते हैं कि वो अपनी आदतों को सुधारने में कितना वक्त लेते हैं या फिर हमेशा ही ये कहते फिरेंगे कि मैं हूं आदत से मजबूर...


Click it and Unblock the Notifications