रानू मंडल ने रोमांटिक गाने पर बेटे की उम्र के लड़के के साथ बनाया वीडियो, लोगे बोले- पागल हो..

ranu mandal

सोशल मीडिया में कितनी ताकत है ये तो सभी जानते हैं और इस सोशल मीडिया के जरिए कई ऐसे लोग हैं जोकि स्टार्स बने हैं। ये वो लोग थे जिनको पूरे देश में एक अलग पहचान मिली है। ऐसा ही एक वीडियो आज से कुछ साल पहले सामने आया था जिसने रानू मंडल को पूरे देश में मशहूर कर दिया था। जी हां, कोलकाता के रेलवे स्टेशन पर मांगकर अपना जीवन बिताने वाली रानू मंडल को काफी प्यार मिला।

इस वक्त उनका एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक लड़के के साथ नजर आ रहीं हैं। जी हां, ये वीडियो काफी मजेदार है और इसमें वो बिना किसी मेकअप के नजर आ रहीं हैं।

रानू मंडल ने नीले रंग की नाइटी पहनी हुई है और वो काफी अलग लग रहीं हैं। जैसे ही उनका ये वीडियो सामने आया लोग उनको लेकर अजीब अजीब कमेंट्स कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी फिर से खिल्ली उड़ाई जा रही है।

एक यूजर ने लिखा है, ''ऐसा लग रहा है कि ये लड़का उसको हॉस्पिटल लिए जा रहा है, बॉयफ्रेंड तो कहीं से नहीं लग रहा।'' इसके अलावा एक ने लिखा है, ''लगता है इसकी मानसिक स्थिति पूरी तरह से खराब हो चुकी है।''

इस तरह के कई पोस्ट किए जा रहे हैं और लोग जमकर उनका मजाक बना रहे हैं। बता दें कि रानू मंडल के वीडियो अक्सर सामने आ जाते हैं लेकिन ज्यादातर उनका मजाक ही बनाया जाता है।

कई बार देखा जाता है कि वो लोगों से झगड़ भी जाती हैं। उनका वीडियो वायरल होने के बाद उनको एक सिंगिंग रियालिटी शो में देखा गया था साथ, ही हिमेश रेशमिया ने उनको एक गाना भी अपनी फिल्म में गवाया था। इसके बाद रानू मंडल आत तक चर्चा में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X