शर्लिन को रानी के ट्यूशन का सहारा
सब जानते है कि रानी मुखर्जी बालीवुड की एक प्रतिष्ठित हीरोइन है। सभी नई हीरोइने चाहती है कि प्रतिष्ठित हीरोइनों से कुछ गुर हासिल किए जाए। पर जब प्रतिष्ठित हीरोइनें खुद ही मदद करने की ओर बढे तो फिर क्या बात है।
हुआ कुछ यु कि यश राज बैनर के तले बनने वाली फिल्म में रानी मुखर्जी और शर्लिन चोपड़ा काम कर रही है। रानी को शर्लिन का रूप इतना पसंद आया कि वो उनकी तुलना इटालियन अभिनेत्री सोफिया लारेन से कर बैठी। इतना ही नही उन्हें इंडस्ट्री में टिके रहने के गुण भी बताने लगी।
शर्लिन की अभी तक आई फिल्मों में कोई भी कामयाब नही हो पाई है। फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाने के लिए काफी हाथ पैर मार रही है। अब ऐसे में रानी के ट्यूशन का सहारा मिल जाए तो क्या बात है।
रानी के गुर शर्लिन को कामयाबी दिला पातें है कि नही यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन इस बात के रानी के बड़े दिल वाली होने की बात पता चलती है।


Click it and Unblock the Notifications