करियर के लिए पुराने घर मे लौटी रानी
बालीवुड सितारे भी अंधविश्वासों के चक्करों में पड़े रहते है। फिल्में हिट होने के लिए अपने नाम बदलते है नही तो फिल्म का नाम ज्योतिषियों के सलाह पर रखतें है। इस कड़ी में नया नाम है रानी मुखर्जी का। जो अपना नाम तो नही बदल रही है लेकिन जयोतिषी की सलाह पर अपने पुराने घर में लौट रही है।
उन्हे लगता है कि उनका पूराना घर उनके करियर के लिए लकी था। जब से वे अपने नए घर में गई है उनका करियर काफी खराब चल रहा है। उनकी फिल्में लगातार पिट रही है।
रानी की आने वाली फिल्मों में यशराज फिल्मस की दिल बोले हडीप्पा है जिसमें उनके अपोजिट शाहिद कपूर है। रानी की पिछली आई फिल्में तारा रम पम, लागा चुनरी में दाग और थोडा प्यार थोड़ा मैजिक मे से कोई भी चल नही पाई।
अब रानी को जल्दी ही एक हिट फिल्म का इंतजार है। अब देखते है कि पुराने घर मे लौटकर उनका करियर पटरी पर लौटता है कि नही।


Click it and Unblock the Notifications