आमिर की दीवानी हैं खंडाला गर्ल रानी
बॉलीवुड के तीनों खानों यानी शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान की चहेती रानी मुखर्जी आमिर खान की दीवानी हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि रानी ने खुद कबूल किया है। रानी मुखर्जी ने कहा कि वो जब बॉलीवुड में आई थीं और उन्होंने आमिर खान के साथ गुलाम फिल्म साइन की थी तब वो आमिर की बहुत बड़ी प्रशंसक थीं। उस वक्त वो आमिर के साथ रोमांटिक सीन्स करने में डरती थीं और कभी भी उनकी आंखों में नहीं देखती थीं। लेकिन अब वो बेझिझक आमिर की आंखों में देखती हैं।
रानी मुखर्जी ने कहा "आमिर की आंखों मे देखते हुए मुझे डर लगता था कि कहीं मुझे उनसे प्यार ना हो जाए। मैंने जब उनके साथ पहली फिल्म की थी, तब मैं उनकी आंखों में नहीं देखती थी उनके जूतों को देखती थी। मैं काफी नर्वस रहती थी लेकिन अब मैं उनकी आंखों में बेझिझक देखती हूं और तब तक देखती हूं जब तक वह मुझे मना नहीं करते।"
आमिर खान के साथ रोमांटिक सीन करने में भी रानी काफी नर्वस महसूस करती थीं। लेकिन अब रानी काफी बिंदास हो चुकी हैं। इस वक्त रानी तलाश फिल्म में एक बार फिर से आमिर खान के साथ नज़र आने वाली हैं। तलाश में रानी मुखर्जी, करीना कपूर और आमिर खान ने मुख्य भूमिका निभाई है। अब रानी को आमिर से प्यार हो ना हो लेकिन हमें पूरा यकीन है कि इस फिल्म से आपको जरुर प्यार हो जाएगा। तलाश फिल्म 30 नवंबर को रिलीज होगी। आइये दिखाते हैं तलाश फिल्म में रानी और आमिर का रोमांस।


Click it and Unblock the Notifications