भंसाली से नाराज रानी मुखर्जी

दरार आने की वजह एक बार फिर से रानी के खास दोस्त आदित्य चोपड़ा ही है। दरअसल, हुआ कुछ यूं कि हाल ही में संजय लीला भंसाली ने एक इंटरव्यू में बातचीत करते हुए यह बात कह दी है कि रानी मुखर्जी की इच्छा थी कि उनकी शाहिद कपूर के साथ बनने वाली फिल्म दिल बोले हड़िप्पा का नाम हड़िप्पा ही हों, लेकिन मैंने इसे अपनी बहन की फिल्म के लिए नाम सोच रखा था।
रानी ने यशराज और मेरे बीच बातचीत कराई थी, लेकिन मैं तैयार नहीं हुआ, तो फिर रानी ने निर्माताओं को सुझाव दिया कि वे अपनी फिल्म का नाम दिल बोले हड़िप्पा रख लें। रानी मुखर्जी को जब इस बात की जानकारी मिली, तो वह बहुत नाराज हुईं।
उन्होंने कहा कि यशराज से मेरे अच्छे संबंध हैं और संजय मेरे अच्छे दोस्त हैं, तो एक दोस्त के नाते मैंने दोनों के बीच बात कराई थी। लेकिन जब संजय तैयार नहीं हुए तो मैंने इस बारे में किसी से कुछ नहीं कहा। किसी फिल्म का नाम तय करना किसी अभिनेता या किसी कलाकार का काम भी नहीं होता। अधिकार भी नहीं होता। यह निर्माताओं का काम है, लेकिन संजय ने इस मामले में मेरा नाम क्यों लिया।
जब मैंने ऐसा कुछ किया ही नहीं। मेरे कहने पर फिल्म का नाम नहीं बदला गया। रानी ने कहा कि मैं हमेशा संजय की शुक्रगुजार रहूंगी कि उन्होंने मेरे करियर में मुझे ब्लैक जैसी फिल्में दी, लेकिन उन्होंने जो इस बार किया है।
वह गलती है और दोस्त से ऐसी उम्मीद नहीं करती हूं। हमारी हमेशा फोन में बातचीत होती है। आज तक उन्होंने इस बात का जिक्र नहीं किया और अचानक उन्होंने मीडिया के सामने यह बात कह कर अपना और मेरा दोनों का माखौल उड़ाया है। किसी स्थापित और गंभीर निर्देशक से ऐसी उम्मीद नहीं थी। गौरतलब है कि संजय इन दिनों टेलीविजन के शो एक्स फैक्टर में नजर आयेंगे और वे उसकी शूटिंग में ही व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications