भगवान की शरण में रानी मुखर्जी

रानी अपने करियर में आए अंधियारे को खत्म करने के लिए पुराने घर में लौट चुकी है। जब संजय लीला भंसाली की फिल्म ब्लैक आई थी तो रानी का करियर ऊंचे मुकाम पर था। उसके बाद रानी ने यश राज बैनर तले फिल्मों का ज्यादा चुनाव किया। उसके बाद आई उनकी सभी फिल्में फ्लाप रहीं।
रानी की पारिवारिक जिंदगी भी अच्छी नहीं चल रही है। उनके पिता बीमार चल रहें है। इन सबसे दुखी रानी ने 40 बृहस्पतिवार का व्रत रखना शुरू कर दिया है। साथ ही साईं बाबा के मंदिर में भी पूजा अर्चना करना शुरू कर दिया है।
अब देखते है कि रानी की जिंदगी का अंधियारा कब तक खत्म होता है।


Click it and Unblock the Notifications