समय की पाबंद हैं रानी मुखर्जी
सोनी टीवी के नए रियलिटी शो 'डांस प्रीमियर लीग' में जज की भूमिका से छोटे पर्दे पर शुरूआत करने जा रहीं बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की समय की पाबंदी और पेशेवराना अंदाज से शो से जुड़े हुए सभी लोग बेहद प्रभावित हैं।
शो के एक सूत्र का कहना है, "वह एकदम ठीक समय पर स्टूडियो में पहुंच जाती हैं और शो में शामिल होने वाली अन्य हस्तियों के स्टूडियो पहुंचने से पहले ही मेकअप करके तैयार हो जाती हैं।"
सूत्र ने कहा, "उन्होंने साबित किया है कि वह एक आदर्श हैं। शो के निर्देशक किसी दृश्य की शूटिंग के किसी हिस्से से असंतुष्ट होकर उसे दोबारा शूट करने के लिए कहें इससे पहले ही रानी स्वयं दोबारा शूट के लिए कह देती हैं। वह तब तक ऐसा करती हैं जब तक कि स्वयं अपने काम से संतुष्ट नहीं हो जातीं।"


Click it and Unblock the Notifications