रानी ने यशराज बैनर से रिश्ता तोड़ा

कहा जा रहा है कि अपने डूबते करियर को बचाने के लिए रानी ने दूसरे प्रोडक्शन हाउस की फिल्में करने की ठान ली है औऱ यशराज फिल्म को अलविदा कह दिया है। रानी का मानना है कि यशराज बैनर उनके लिए लकी नहीं रहा। जबसे दूसरे प्रोडक्शन हाउस की फिल्में छोड़कर रानी ने सिर्फ इस बैनर की फिल्मों पर ज्यादा ध्यान देना शुरु किया तब से उनका करियर ग्राफ बुरी तरह नीचे गिरा औऱ रानी को एक भी सुपरहिट फिल्म नसीब नहीं हुई।
और तो और रानी से बॉलीवुड की रानी का ताज भी छिन गया। यशराज के साथ बनी रानी की फिल्में 'तारा रम पम', 'लागा चुनरी में दाग' औऱ हालिया रिलीज फिल्म 'दिल बोले हड़िप्पा' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लाप साबित हुई हैं। वहीं यशराज की फिल्मों चक दे औऱ न्यूयार्क काफी पसंद भी की गई थीं और इन फिल्मों ने अच्छी खासी कमाई भी की।
यशराज भी रानी को अपने बैनर के लिए लकी नहीं मानते औऱ यशराज की नई फिल्म 'बदमाश कंपनी' में शाहिद कपूर औऱ अनुष्का शर्मा हैं। वैसे रानी आजकल राजकुमार हिरानी के साथ आस्ट्रेलिया में भारतीय फिल्म महोत्सव प्रमोट करने मे व्यस्त है। चलो रानी को कुछ काम तो मिला!


Click it and Unblock the Notifications