अगले साल शादी करेंगी रानी मुखर्जी?

By Jaya Nigam

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा का ऑन-ऑफ रिलेशन हमेशा बॉलीवुड गॉसिप के टॉप टेन में होता है। रानी मुखर्जी के करियर के ढलान की मुख्य वजह भी उनकी शादी की अफवाहें ही रही हैं। खैर इन सबसे किसी तरह पीछा छुड़ाकर रानी एक बार फिर इंडस्ट्री में अपनी जगह मुकम्मल करने में लगी थीं कि आदित्य के साथ उनके विवाह की खबरें एक बार फिर बॉलीवुड की वादियों में तैरने लगी है।

पढ़ें - रानी मुखर्जी की अन्य खबरें

इस बार खबर है कि रानी-आदित्य के बीच की सारे तनाव खत्म हो चुके हैं और दोनों अगले साल विवाह बंधन में बंधने का निर्णय ले चुके हैं। कहा जा रहा है कि जल्द ही उनके इंगेजमेंट के कार्ड्स भी बॉलीवुड में बंटने शुरू हो जाएंगे। रानी मुखर्जी एक्टिंग के लिहाज से बॉलीवुड की इस समय की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। जबकि फिल्म निर्माता-निर्देशक यश चोपड़ा के सुपुत्र और खुद भी बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता-निर्देशकों में शुमार आदित्य चोपड़ा तलाकशुदा व्यक्ति हैं।

इस साल रानी मुखर्जी अपनी नई फिल्म नो वन किल्ड जेसिका को लेकर चर्छा में हैं। इसके अलावा ये भी खबर है कि आमिर खान द्वारा साइन की गई नई फिल्म में भी मुख्य अभिनेत्री रानी मुखर्जी हैं। जेसिका मर्डर केस पर आधारित और सशक्त महिला किरदारों वाली फिल्म नो वन किल्ड जेसिका कुछ ही समय में रिलीज होने वाली है। ऐसे समय में रानी की शादी की खबरें एक बार फिर उड़ना उनके करियर के लिए काफी घातक साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X