चहक रही हैं रानी मुखर्जी

By Priya Srivastava

Rani Mukherjee
बॉलीवुड का यह फंडा रहा है। उस स्टार की हमेशा वाहवाही होती है जो लगातार हिट हो रहा है। वरना काबिल होने के बावजूद अगर उसकी फिल्में लगातार पिटती जायें तो भी उनकी कोई सुध नहीं लेता। कुछ ऐसा ही हमारा रानी रानी मुखर्जी के साथ भी है।

अब तक उनकी लगातार कई फिल्में फ्लॉप होती आ रही थी. तो सभी ने उसे सिरे से नकार दिया था लेकिन अब जबकि वह फिर से कामयाब हो रही हैं तो लोगों ने उन्हें फिर से पसंद करना शुरु कर दिया है। यही वजह है कि रानी इन दिनों खूब चहक रही हैं।

रानी मुखर्जी की पिछली हिट फिल्म नो वन किल्ड जेसिका की रिलीज के बाद उनके लिए कई चीजें बहुत अच्छी हो रही हैं। एक तो वो फिर से लाइमलाइट में आ गयी हैं और उन्हें ब्रैंड्स को इंडोर्स करने का मौका भी मिल रहा है। सूत्रों के मुताबिक रानी इन दिनों कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी शिरकत कर रही है। हाल ही में उन्होंने शिक्षा अभियान के लिए एक एनजीओ के साथ हाथ मिलाया है।

उसके अलावा वे ज्वेलरी के प्यार से भी पीछे नहीं हट रही हैं। सभी जानते हैं कि रानी को आभूषणों से प्यार है। रानी के करीबी दोस्त इस बारे में बताते रहते हैं। उन्होंने खुद कई फिल्मों के लिए लोगों से ज्वेलरी डिजाइन करवाई है। अपनी कई फिल्मों में भी उन्होंने डिजाइनर्स से खासतौर पर ज्वेलरी डिजाइन करवाई है।

लेकिन अब इस ब्रैंड को इंडोर्स कर रानी बहुत खुश हैं। उन्हें फिर से अपनी मौजूदगी लोगों में साबित करने का मौका जो मिल गया है। रानी मानती हैं कि महिलाओं का साथ ज्वेलरी से कभी अलग नहीं हो सकता वे हमेशा सुंदर-सुंदर चीजें पहनना पसंद करती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X