जिम के बजाए सीढियों में पसीना बहा रही रानी
नो वन किल्ड जेसिका में दमदार अभिनय के बाद एक बार लोग फिर रानी मुखर्जी में दिलचस्पी लेने लगे हैं। रानी में दिलचस्पी लेने वालों में उनके फैंस के साथ-साथ कई निर्माता-निर्देशक भी शामिल हैं। जो उन्हें अपनी नई फिल्म में लेना चाहते हैं।
इसके साथ ही मीडिया को भी उनके बारे में हर दिन नई खबरों की तलाश रहती है। कुछ दिनों पहले रानी एकदम बदले अंदाज में मीडिया के सामने आईं जिसे देख सभी हैरान हैं। हर कोई सोच रहा है कि हमेशा मोटी-ताजी दिखने वाली रानी आखिरइन दिनों इतनी फिट और चुस्त-दुरुस्त कैसे दिख रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक इन दिनों रानी पर अपनी फिटनेस को लेकर इस कदर जुनून चढ़ा हुआ है कि वो आजकल कहीं भी आते जाते लिफ्ट की बजाय सीढियों का इस्तेमाल करती हैं। दरअसल रानी को उनके फिटनेस ट्रेनर ने यह सलाह दी है। इसके साथ ही रानी दो घंटे योग और सूर्य नमस्कार कर रही हैं।
वाह रानी लगता है अब आप अच्छा फिगर पाकर ही दम लेंगी। वैसे इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए फिट रहना भी तो बेहद जरूरी है। लगता है रानी को ये बात अब समझ में आ गई है।


Click it and Unblock the Notifications