रानी मुखर्जी अब आदित्य से शादी नहीं करना चाहती!

खबर आई है कि आदित्य की वाइफ पायल ने हर्जाने के रूप में बहुत बड़ी रकम मांगी है। आदित्य पायल को इतनी बड़ी रकम नहीं देना चाहते। उन्होंने रानी को भी यह बात कही है कि वो इतनी बड़ी रकम हाल फिलहाल नहीं दे सकते। जब तक इन दोनों क तलाक नहीं हो जाता आदित्य और रानी की भी शादी नहीं हो सकती।
ये तो रही एक प्रॉबलेम अगर दूसरी समस्या की बात करे तो यश चोपड़ा और पामेला चोपड़ा रानी को शायद पसंद नहीं करते हैं। क्योंकि जब आदित्य नें रानी मुखर्जी को यशराज इंटरनेशनल के बोर्ड ऑफ डारेक्टर्स में शामिल करने की बात रखी तो इन दोनों ने ही रानी को मना कर दिया।
खैर इन दोनों के बीच की इतनी सारी प्रॉबलेम देख कर रानी को भी अब ये लगने लगा है कि आदित्य से शादी करना टेढ़ी खीर है। इधर रानी ने यशराज के अलावा दूसरे प्रोडक्शन हाउस की फिल्मों के बारे में भी सोचने लगी हैं। लगता है कि रानी का आदित्य मोह अब टूट रहा है। ऐसे में इन दोनों की शादी तो दूर की बात है। इस बारे में आप लोगों का क्या कहना है।


Click it and Unblock the Notifications