क्या रानी की कहानी अब पुरानी हो गई?

By Neha Nautiyal

Rani Mukherjee
सिनेमा की दुनिया में चर्चा का बाजार गर्म है कि बॉलीवुड की 'रानी' यानी रानी मुखर्जी का करियर खत्म हो गया। उनके पास गिनती की फिल्में भी नहीं हैं। उनके दोस्तों शाहरुख खान और करण जौहर ने उनसे किनारा कर लिया है वगैरह-वगैरह।

देखें गैलरी नो वन किल्ड जेसिका की | देखें गैलरी रानी मुखर्जी की

मगर जो भी हो रानी मुखर्जी और विद्या बालन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' आज रिलीज हो गई है। पिछले कई सालों से लगातार कई फ्लॉप फिल्में देने वाली रानी के डूबते करियर के लिए ये फिल्म बहुत अहम साबित हो सकती है।

कुछ साल पहले ये दमदार अभिनेत्री अपने करियर के चरम पर थी। मगर फिलहाल रानी का करियर ढलान पर है और रानी को फिल्म इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए मजबूत सहारे की जरूरत है। जो शायद आदित्य चोपड़ा उन्हें दे सकते हैं।

हालांकि हर अभिनेत्री की तरह रानी भी अपने करियर के खत्म हो जाने की बातों को नकारती हैं और एक मजबूत फिल्म के जरिए वापसी की जद्दोजहद करती नजर आती हैं। रानी का कहना है कि उनका करियर खत्म हो गया है जैसी बातें इंडस्ट्री में टिके रहने के उनके मजबूत इरादों को नहीं तोड़ सकती।

देखें नो व किल्ड जेसिका प्रमोशनल इवेंट की तस्वीरें

'नो वन किल्ड जेसिका' के लिए रानी और विद्या ने जमकर प्रचार किया है। हद तो ये थी कि दोनों ने एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक-दूसरे को लिप किस तक दे डाला। फिल्म के प्रचार के लिए रानी और विद्या जैसी अभिनेत्रियों को इस तरह के हथकंडे नहीं भाते। ये दोनों ही बेहतरीन अभिनेत्रियां हैं ये हम नहीं बोल रहे इनका काम बोलता है।

वैसे रानी आमिर खान की नई फिल्म में भी दिखाई पडेंगी। उम्मीद है कि 'नो वन किल्ड जेसिका' और आमिर खान रानी के डूबते करियर को एक बार फिर किनारे लगा ले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X