तिग्मांशु धूलिया की 'बेगम' बनेंगी रानी मुखर्जी
फिल्म निर्देशक तिग्मांशु धूलिया के लिए बॉलीवुड की एक्ट्रेस बेगम बनने जा रही हैं। दरअसल यह निर्देशक ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म बनाने जा रहे हैं जिसमें रानी मुखर्जी, बेगम समरू की भूमिका अदा करेंगी। इस फिल्म की कहानी 18वीं शताब्दी के भारत में एक नाचने वाली लड़की के तौर पर शुरुआत करने वाली बेगम समरू पर आधारित है, जो आगे चलकर मेरठ के निकट स्थित सरधाना रियासत की मालकिन बनी।

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में मैंने रानी से संपर्क किया है। रानी के अलावा मैंने अभी तक किसी और से इस फिल्म के बारे में बात नहीं की है। 18वीं और 19वीं सदी के दौरान राजनीति सत्ता के संघर्ष में बेगम समरू ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।


Click it and Unblock the Notifications